फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो लोगों की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गुहला के थेह बनेहड़ा में सड़क हादसे में बाइक पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में थेह बनेहड़ा निवासी कुलबीर सिंह ने बताया कि वह पिहोवा में पेपर मिल में काम करता है।
विज्ञापन

चार नवंबर को वह सुबह सैर करने के लिए बलबेहड़ा रोड पर गया था। जब वह सात बजे के करीब बलबेहड़ा निवासी जयमल के खेत के पास पहुंचा तो एक कार चालक ने तेज गति से कार चलाते हुए दो मोटरसाइकिल चालकों को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों मोटर साइकिल चालक सड़क पर जा गिरे। उसने निकट जाकर देखा तो एक मोटरसाइकिल पर उसका चाचा नसीब था। उसके माथे पर ज्यादा चोट लगी हुई थी वहीं दूसरी बाइक पर दो लड़के थे। उनकी हालत थोड़ी ठीक थी। उनमें से एक ने अपना नाम खरौदी निवासी राजकुमार बताया वहीं दूसरा भी इसी गांव का जोगा था। इसके बाद उसने तीनों को अस्पताल ले जाने का प्रबंध किया। गुहला पहुंचते समय उसके चाचा नसीब की मौत हो गई। दूसरी मोटरसाइकिल पर दोनों घायल लड़कों को रेफर कर दिया। बाद में पता चला कि बाइक सवार जोगा राम की भी पटियाला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें