कैथल। रविवार को जिले में कोरोना संक्रमण के दो नए मामले सामने आए। चार लोगों ने कोरोना को मात दी है। अब जिले में 27 सक्रिय केस बचे हैं। कोरोना संक्रमित व्यक्तियों में से 18 को होम आइसोलेशन में रखा गया है, सेक्टर 32 चंडीगढ़ के जीएमसी में 1,1 मरीज एल्केमिस्ट पंचकूला में, पीजीआई चंडीगढ़ में 3 मरीजों, सिग्नस अस्पताल में 1, करनाल के कल्पना चावला अस्पताल में 3 मरीजों का इलाज चल रहा है। जिले में 14 हजार 196 कोरोना के मरीजों में से 13 हजार 799 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 97.2 प्रतिशत, पॉजिटिव रेट 3.25 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 2.6 प्रतिशत है। होम आइसोलेशन में रह रहे 12283 व्यक्तियों में से 12265 ठीक हो चुके हैं।