फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पराली जलाने के मिले दो नए केस, एक गिरफ्तार

Sun, 27 Oct 2024 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला प्रशासन की ओर से सख्ती करने के बावजूद पराली जलाने के मामलों में कमी नहीं आई है। ऐसे में जिले में फिर से पराली जलाने के मामले आ रहे हैं। शनिवार को भी पराली जलाने के दो मामले आए हैं। अब कुल मामलों की संख्या 131 पर पहुंच गई है। वहीं, पराली जलाने के आरोप में एक किसान को भी गिरफ्तार किया गया।

इसके बाद अब जिले में गिरफ्तार किए गए किसानों की कुल संख्या 20 हो गई है। इसके साथ ही दो नई एफआईआर भी दर्ज की गई है। अब तक 24 एफआईआर भी दर्ज की जा चुकी है। जबकि 79 किसानों के खिलाफ रेड एंट्री की गई है।
विज्ञापन


कृषि विभाग ने लापरवाही बरतने में पर 42 कर्मचारियों को नोटिस भी दिया है। जबकि तीन कर्मचारी सस्पेंड किए गए हैं। इसके साथ ही दो लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। बता दें कि पराली जलाने के मामलों की जांच सेटेलाइट और हरसेक के माध्यम से की जाती है। पराली जलाने के मामले बढ़ने के बाद प्रदूषण का स्तर भी 200 और 250 के बीच रहने लगा है।

इस मामले में जिला कृषि अधिकारी बाबू लाल ने बताया कि पराली जलाने के मामलों में कमी आई है। इस समय पूंडरी और ढांड में अधिक मामले सामने आए हैं। किसानों को पराली न जलाने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में 131 मामले पराली जलाने के आ चुके हैं। इसमें करीब दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

हवा खराब, एक्यूआई 200 पार
संवाद न्यूज एजेंसी

कैथल। शनिवार को भी वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ा रहा। इस कारण वाहन चालकों सहित अन्य लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ी। शनिवार सुबह के समय तो वायु प्रदूषण का स्तर घटा था, परंतु यह शाम के समय 200 पार पहुंच गया।

दो दिन पहले ही वायु प्रदूषण का स्तर 200 से कम था, लेकिन अब फिर से यह बढ़ने लगा है। शनिवार शाम एक्यूआई 212 दर्ज किया गया। अब वायु प्रदूषण का स्तर फिर से बढ़ने के बाद सुबह के समय अधिक स्मॉग छा रहा है। इससे लगातार वाहन चालकों सहित अन्य लोगों को परेशानियां हो रही है।

गौरतलब है पिछले कुछ दिन से वायु प्रदूषण का स्तर लगातार कम हो रहा था। ऐसे में लोगों को काफी हद तक राहत मिली थी, लेकिन अब फिर से प्रदूषण का स्तर बढ़ने के बाद लोगों की चिंता भी बढ़ी है। वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने के बाद लगातार आंखों की ओपीडी बढ़ी है। यह ओपीडी सुबह और शाम के समय आंखों में जलन की समस्या के कारण हो रही है। ऐसे में जिला नागरिक अस्पताल में आंखों और सांस के मरीजों की ओपीडी भी लगातार बढ़ रही है।

जिला नागरिक अस्पताल के जिला प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सचिन मांडले ने बताया कि अस्पताल में भी जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया गया है। आंखों और सांस के मरीज के विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओपीडी में आने वाले मरीजों को जागरूक किया जा रहा है।
पराली मामले में सरकार की सख्ती पर भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष गरजे
कैथल। भारतीय किसान मजदूर यूनियन (कमेरा वर्ग) के प्रदेश अध्यक्ष महावीर चहल ने सरकार के रवैये पर एतराज जताया है। नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकार पराली के मुद्दे को लेकर किसानों के साथ गलत व्यवहार कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि किसान फसल अवशेष में मजबूरी में आग लगाते हैं, क्योंकि उनके पास कोई साधन उपलब्ध नहीं होता। सरकार को इसका समाधान नरम रवैया रख कर निकालना चाहिए। कहा कि किसान को समय पर मजदूर भी नहीं मिल पाते तो सरकार को चाहिए कि मनरेगा मजदूरों को पराली उठाने के कार्य में लगाया जाए।
विज्ञापन


इससे मजदूरों को भी रोजगार मिलेगा और किसानों को फसल अवशेष नहीं जलाने पड़ेंगे। बेलर पर दी जाने वाली 80 प्रतिशत सब्सिडी राशि को घटाकर 50 प्रतिशत कर दिया, जो किसान हितैषी कार्य नहीं है। युवा प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र दलाल मागोमाजरी ने मांग करते हुए कहा कि किसानों को बेलर व सुपर सीडर उपलब्ध कराए जाएं। इस मौके पर कृष्ण मालखेड़ी, सुंदर प्यौदा, जोगिंद्र कुंडू, डीसी चहल, दीपू मानस, विक्रम चहल, अमन दलाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें