फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कोरोना के दो नए मामले मिले, नौ हुए ठीक

Fri, 28 Apr 2023 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में वीरवार को कोरेाना के दो नए मामले आए हैं। यह केस शहर के सनसिटी और लंडाहेड़ी में मिले हैं जबकि नौ लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। अब जिले में कोरोना के 74 सक्रिय केस रह गए हैं। इनमें 72 का इलाज होम आइसोलेशन में और दो अस्पताल में भरती हैं।
विज्ञापन


उधर, स्वास्थ्य विभाग ने वीरवार को कोरोना के कुल 517 सैंपल लिए है। अभी जिले में कुल 869 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के कुल 15 हजार 369 संक्रमित मामले आ चुके हैं जबकि इसमें से 14 हजार 915 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, जिले में अब तक कुल 377 लोगों की मौत हो चुकी है।

सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए आम लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। वीरवार को नौ मरीज ठीक हुए हैं। लोगों से अपील है कि बचाव को लेकर कोरोना से संबंधित बचाव व हिदायतों का लगातार पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें