रिपब्लिक डे कैंप की सिंगिंग टीम में चयनित दो एनसीसी कैडेट्स व स्टाफ। विज्ञप्ति
कैथल। इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट व बीएएसी द्वितीय वर्ष की छात्रा पल्लवी और बीए द्वितीय वर्ष की आरती का प्रतिष्ठित रिपब्लिक डे कैंप की संगीत टीम के लिए चयन हुआ है। दोनों कैडेट ने 20 से 29 जुलाई तक कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर, कौल में आयोजित सीएटीसी-137 प्रशिक्षण शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। शिविर के दौरान आयोजित संगीत प्रतियोगिता में दोनों ने शानदार प्रस्तुति देकर दो पदक भी जीते। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन आरडीसी संगीत टीम के लिए किया गया। प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने इसे संस्थान के लिए गर्व की उपलब्धि बताते हुए दोनों कैडेट और एनसीसी टीम को बधाई दी। प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने कहा कि यह सफलता छात्राओं की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। सायंकालीन सत्र की प्रभारी प्राचार्या डॉ. श्वेता तंवर ने कहा कि एनसीसी छात्राओं में नेतृत्व, आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करती है। इस अवसर पर एएनओ सुदेश भी उपस्थित रहीं।
रिपब्लिक डे कैंप की सिंगिंग टीम में चयनित दो एनसीसी कैडेट्स व स्टाफ। विज्ञप्ति