फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने में दो नामजद

Sun, 03 Aug 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कलायत थाना पुलिस ने एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने तथा ब्लैकमेल करने के आरोप में दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंध में कलायत थाने के तहत आने वाले गांव के एक व्यक्ति ने कलायत पुलिस को शिकायत में आरोप लगाया है कि विक्रम नामक युवक उसकी 17 साल की बेटी के साथ इंस्टाग्राम पर बात करता था। आरोप है कि आरोपी उसकी भतीजी को बहला फुसलाकर जींद के निकट एक होटल में ले गया। आरोपी ने वहां पर उसके साथ यौन उत्पीड़न किया तथा उसकी अश्लील वीडियो बना लिया। आरोप है कि आरोपी का साथ डा. रवि ने भी दिया। पहले उसकी भतीजी ने डर के मारे कुछ नहीं बताया लेकिन बाद में पूछे जाने पर उसने सारी बात बता दी। मामले की जांच अधिकारी महिला थाना प्रभारी वीना ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें