दो मोटरसाइकिल व एक जगह से सबमर्सिबल की तार चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। अलग- अलग मामलों में चोर दो जगह से मोटरसाइकिल व एक जगह से ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामलों में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी पहली शिकायत में गांव नरड़ निवासी आशीष ने बताया कि हनुमान वाटिका से 15 मार्च को चोर उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। दूसरी शिकायत में गांव टीक निवासी संजीव कुमार ने बताया कि 15 मार्च को एक फाइनेंस ऑफिस के नीचे से चोर उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। तीसरी शिकायत में पबनावा निवासी सिंद्रपाल ने बताया कि उसके खेत में बने कमरे से चोर एक साइकिल, पुराना लोहा व आसपास के खेतों से सबमर्सिबल की तार चुराकर ले गए। पुलिस सभी मामलों में आगामी कार्रवाई कर रही है।