कैथल। चौकी संगतपुरा पुलिस प्रभारी एएसआई रणधीर सिंह की टीम ने 95 किलो 825 ग्राम डोडा पोस्त तस्करी मामले में फरार दो आरोपी पंजाब निवासी गुरविंद्र सिंह व मेगा को काबू कर लिया। दोनों आरोपियों को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि 16 अगस्त को चौंकी संगतपुरा पुलिस के एसआई बलराज सिंह की टीम द्वारा धनौरी-गलौली रोड पर ड्रैन पुल के पास नाकाबंदी के दौरान क्रेटा गाड़ी में तीन युवक सवार होकर आए थे। गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया तो चालक ने नाकाबंदी से करीब 50 मीटर पहले गाड़ी रोक दी थी। जिसमें एक आरोपी अनमोल दीप सिंह निवासी पंजाब को काबू किया गया था। संवाद