फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे का कहर, सड़क हादसों में दो की मौत

Sun, 06 Dec 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार सुबह घने कोहरे के कारण दो सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई वहीं चार घायल हो गए। घायलों में से एक महिला की हालत गंभीर है। उसे पीजीआई रेफर किया गया है। शनिवार को हुए तीन अन्य सड़क हादसों में भी एक युवक की मौत हो गई थी जबकि तीन घायल हो गए थे।
विज्ञापन


रविवार सुबह घना कोहरा छाया हुआ था। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-65 पर गांव पिंजूपुरा के पास एक ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल है। जींद के उचाना मंडी निवासी बलवान ने बताया कि उसका भाई आजाद सिंह (30) और उसकी भाभी कविता कलायत दवा लेने आ रहे थे। करीब साढ़े नौ बजे गांव पिंजूपुरा के पास एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।

आजाद सिंह और कविता गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घायल कविता को कलायत सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया तथा आजाद सिंह को कैथल सामान्य अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने आजाद सिंह को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया जिसकी गांव क्योड़क के पास रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन


कलायत के अस्पताल से घायल कविता को सामान्य अस्पताल में कैथल में भर्ती करवाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जांच अधिकारी कुलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

दूसरा हादसा रविवार सुबह कैथल में चीका रोड पर गांव खानपुर के पास ड्रेन के पास हुआ। हादसे में एक बच्चे सहित बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। हाबड़ी निवासी राकेश, भतेरी और सोनू बाइक पर कहीं जा रहे थे। ड्रेन के पास किसी वाहन की चपेट में आने से तीनों घायल हो गए। हादसे में राकेश के हाथ पर, सोनू के नाक पर और महिला भतेरी के सिर में चोट आई है।

ये हादसे शनिवार को हुए
शनिवार को हुए तीन सड़क हादसों में एक युवक की मौत और दो महिलाएं घायल हो गईं। पहला सड़क हादसा किठाना गांव के पास हुआ जिसमें हरियाणा रोडवेज की बस और ऑल्टो कार के बीच हुए सड़क हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई। बस चालक मौके से भाग गया। जींद जिले के अमरगढ़ निवासी रमन ने राजौंद पुलिस को बताया कि उसका भाई अंकित (21) कार लेकर किसी काम से बाहर गया था। जब वह जींद की तरफ लौट रहा था तो हरियाणा रोडवेज बस ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। एएसआई रोहताश कुमार ने कहा कि हादसा भिवानी डिपो की बस के साथ हुआ था। पुलिस ने रमन की शिकायत पर बस चालक राम सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

दूसरे मामले में गांव देवबन निवासी सीमा ने बताया कि बाइक चालक ने उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया। हेड कांस्टेबल जयभगवान ने कहा कि सीमा की शिकायत पर मोटरसाइकिल चालक संदीप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। तीसरे सड़क हादसे में  हुडा सेक्टर 19 निवासी कलवंती देवी ने कहा कि रात के समय वह किसी काम से पैदल जा रही थी। डीसी निवास के पास पहुंचने पर बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें