फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दो विवाहिता और युवती हुई लापता

Thu, 18 Jul 2024 06:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। सदर पुलिस स्टेशन ने एक विवाहिता का अपने दो बच्चों के साथ लापता होने पर गुमशुदगी का केस दर्ज किया है। एक गांव निवासी व्यक्ति ने सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 जुलाई को उसके भाई की पत्नी उसके दो बच्चों के साथ बिना बताए घर से चली गई। उसने उनकी आसपास काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। मामले के जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल जयपाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दूसरे मामले में कलायत पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि 16 जुलाई को गांव से उसकी 18 साल की बेटी बिना बताए घर से चली गई। एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।। तीसरे मामले में कलायत पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि 16 जुलाई को गांव से उसकी 40 वर्षीय पत्नी उसकी चार साल की बेटी के साथ बिना बताए घर से चली गई। एएसआई जसवीर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर केस की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें