फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दो शराब तस्कर काबू, 28 बोतल शराब बरामद

Thu, 25 Sep 2025 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने अलग-अलग दो मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से कुल 28 बोतल देसी शराब बरामद की गई। थाना शहर पुलिस के एचसी दीपक कुमार की टीम को सूचना मिली। सूचना के आधार पर चंदाना गेट, कैथल के पास स्थित एक दुकान पर दबिश दी गई, जिसमें चंदाना गेट, कैथल निवासी बुधराम को काबू किया गया। जांच के दौरान उसके कब्जे से 13 बोतल देसी शराब बरामद हुई। दूसरे मामले में थाना गुहला पुलिस के एचसी शिव कुमार की टीम को सूचना मिली। पटियाला रोड, चीका स्थित रामा चिकन दुकान पर दबिश देने पर वार्ड नं. 11, गुहला निवासी रामकुमार को काबू किया गया। उसके कब्जे से प्लास्टिक कट्टों में रखी 15 बोतल देसी शराब बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें