फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दो शराब तस्कर दबोचे 28 बोतल शराब बरामद

Fri, 19 Dec 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर शिकंजा कसते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को काबू किया है। दोनों के कब्जे से कुल 28 बोतल अवैध शराब बरामद की गई है।

पुलिस प्रवक्ता प्रवीन के अनुसार, चौकी संगतपुरा पुलिस के एएसआई विकास कुमार की टीम को सूचना मिली थी कि गांव दिल्लोवाली से गुहणा रोड पर खेतों में बने एक पोल्ट्री फार्म पर अवैध शराब छिपाई गई है। टीम ने दबिश देकर वहां खड़े संदिग्ध व्यक्ति, गांव दिल्लोवाली निवासी किताब सिंह को मौके पर ही पकड़ लिया। जांच में उसके कब्जे से प्लास्टिक कैनी में भरी 7 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी कार्रवाई एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ के एएसआई जसमेर सिंह की टीम ने की। सूचना पर टीम ने गांव बलबेड़ा निवासी राजेश की करियाणा दुकान पर छापा मारा और आरोपी को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 21 बोतल देसी शराब बरामद की गई। पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें