फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दो लाख वयस्कों को लगेगा बीसीजी का टीका

Fri, 23 Feb 2024 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले के दो लाख वयस्कों को बीसीजी का टीका लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। यह जानकारी सिविल सर्जन डाॅ. रेनू चावला ने दी। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पटेल नगर कैथल से उन्होंने टीकाकरण अभियान की शुरुआत कर यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सरकार ने टीबी रोग की रोकथाम के लिए 11 जिलों में वयस्क बीसीजी टीकाकरण शुरू किया है। इसमें कैथल जिला भी शामिल है। टीकाकरण अभियान के तहत आशा वर्कर व आंगनबाड़ी वर्कर के माध्यम से सर्वे करवाया है। इसमें जिले के करीब दो लाख लोगों को चिह्नित किया है, जिन्हें यह टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन


डॉ. रेनू ने बताया कि अभियान के लिए जिला नागरिक अस्पताल, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उपस्वास्थ्य केंद्र तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में 31 सेशन लगाए जाएंगे। लाभार्थी बुधवार, शनिवार को छोड़कर किसी भी कार्यदिवस में अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अपना बीसीजी का टीकाकरण करवा सकते हैं। ये टीका निशुल्क लगाया जाएगा व टीकाकरण को पूर्ण रिकार्ड टीबी विन पोर्टल पर ऑनलाइन किया जाएगा।

डॉ. चावला ने आगे कहा कि टीबी (क्षय रोग) माइक्रोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस के कारण होने वाला एक संक्रामक रोग है, जो इलाज न किए गए टीबी से पीडि़त रोगी के खांसने या छींकने से हवा में फैल जाता है। अच्छे खानपान, छिकते समय मुंह व नाक ढकना, टीबी निवारक उपचार, बीसीजी वैक्सीन तथा धूम्रपान व मदिरापान न करके इससे रोग से बचा जा सकता है। कहा कि वर्तमान में कैथल जिले में करीब 990 लोग टीबी से पीडि़त हैं, जिनका इलाज चल रहा है। सरकार की ओर से इन्हें निशुल्क दवाई देने के साथ साथ 500 रुपये प्रतिमाह डाइट के रूप में दिए जाते हैं ।
विज्ञापन


इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. संदीप बातीश, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नवराज सिंह, चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास, अर्बन नोडल कंसलटेंट कुशल शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें