कैथल। जिले में हुई मारपीट की अलग अलग घटनाओं में दो व्यक्ति घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। गांव फतेहपुर के रमेश ने थाना पुंडरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 8 नवंबर को जब वह गांव फतेहपुर से जा रहा था तो गांव के ही सुरजीत, गौरव तथा राहुल ने मिलकर उसके साथ मारपीट करते हुए उसे घायल कर दिया। यह भी आरोप है कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। सहायक उप निरीक्षक जगबीर ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दूसरे मामले में गांव किठाना के कुलदीप ने राजोद पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 8 नवंबर को जब वह गांव से जा रहा था तो गांव के सोनू, काला तथा राजेश ने उसका रास्ता रोकते हुए उसे पर तेज धार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। हेड कांस्टेबल दिनेश ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद