फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चोरी मामले में नाबालिग सहित 2 पकड़े

Wed, 10 Jun 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। थाना शहर कैथल पुलिस ने छोटी मंडी स्थित एक पंसारी की दुकान में हुई चोरी के मामले एक नाबालिग को निरुद्ध करने के अतिरिक्त एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि जीटीबी कॉलोनी निवासी अमन गोयल की शिकायत अनुसार 15 मई की रात अज्ञात चोर उनकी कली राम पंसारी नामक दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुस गए और गल्ले से करीब 40 हजार रुपये की नकदी व 7-8 हजार का सामान चोरी कर ले गए। मामले की जांच थाना शहर एसएचओ इंस्पेक्टर गीता की अगुवाई में एसआई सुभाष व एसआई सत्यवान की टीम ने रामनगर कैथल निवासी 17 वर्षीय किशोर को निरुद्ध किया व रामनगर कैथल निवासी आरोपी शंभू को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों से 2 हजार रुपये व एक दवाइयों का डिब्बा बरामद किया गया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में व नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें