फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पहले दिन पकड़े गए दो नकलची

Tue, 28 Feb 2023 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं। कैथल में 31, कलायत में सात और गुहला में 14 केंद्रों पर विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। पहले दिन कक्षा 10वीं की पंजाबी और कक्षा 12वीं की कंप्यूटर विषय की परीक्षा हुई। कक्षा 10वीं व 12वीं के लगभग सभी विद्यार्थी परीक्षा देने के लिए केंद्रों पर पहुंचे।
विज्ञापन


परीक्षा के दौरान पट्टी अफगान स्कूल में बनाए गए केंद्र में नकल के दो मामले सामने आए। ऐसे में उडऩदस्ता टीम ने दो यूएमसी बनाई। नकल करते पकड़े गए विद्यार्थियों के खिलाफ विभागीय नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उडऩदस्ता टीम में प्रश्नपत्र उडऩदस्ता इंचार्ज ओमप्रकाश वर्मा, सुनील कुमार, संदीप कुमार व संगीता शामिल रहे। उन्होंने कई केंद्रों का निरीक्षण किया।

प्रश्नपत्र उड़नदस्ता इंचार्ज ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि अन्य किसी केंद्र पर नकल का मामला सामने नहीं आया। पहले दिन केवल एक ही टीम ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया और प्रबंधों की जांच-पड़ताल की। अब आगे होने वाली परीक्षाओं के लिए तीन अतिरिक्त उडऩदस्ता टीमें बनाई जाएंगी। इन सबको विभिन्न स्कूलों में बनाए गए केंद्रों पर निगरानी की जिम्मेवारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाठ्यक्रम से आए थे सभी प्रश्न
परीक्षा देकर लौटी 10वीं कक्षा की छात्रा काजल ने बताया कि सारे प्रश्न उनके पाठ्यक्रम में से ही दिए गए। परीक्षा काफी आसान रही।

आसान आया था प्रश्न पत्र
वहीं 12वीं कक्षा की छात्रा मोनिका ने बताया कि परीक्षा आसान रही। जो उन्हें पढ़ाया गया, उसी से संबंधित प्रश्न परीक्षा में पूछे गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें