फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नक्शे के बिना दो होटल सील, चार को नोटिस

Fri, 05 Apr 2024 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नगर परिषद ने बिना नक्शा पास करवाए होटल व मैरिज पैलेस चला रहे संचालकों पर वीरवार को कार्रवाई की है। इसके तहत परिषद के अधिकारियों ने शहर में दो होटलों को सील किया जबकि अन्य चार होटलों को नोटिस दिया है। इस कार्रवाई से पहले नगर परिषद ने नक्शा पास न करवाने की स्थिति में शहर में 30 में से 15 होटल संचालकों ने कोई नक्शा पास नहीं करवाया है।

गौरतलब है कि इन होटल संचालकों को ही कुछ समय पहले नोटिस दिया गया था। इसके बाद भी नगर परिषद को कोई जवाब होटल संचालकों की ओर से नहीं दिया गया तो परिषद ने कार्रवाई कर दी। इस कार्रवाई के बाद शहर के होटल संचालकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान दो से तीन होटल मालिक तो अपने होटलों को ताला लगाकर गायब हुए। यह पूरी कार्रवाई डीसी प्रशांत पंवार के निर्देशों पर नगर परिषद के एक्सईएन रवि ओबरॉय की देखरेख में की गई।
विज्ञापन


...तो इसलिए सील किए होटल

शहर के मुख्य मार्गों पर नगर परिषद से भवन का नक्शा पास करवाए बिना ही होटल चलाए जा रहे हैं। यह शहर के बीचों-बीच स्थित हैं, लेकिन इन होटलों में न तो फायर फाइटिंग सिस्टम लगा है और न ही अन्य नियमों का पालन होटल संचालकों की ओर से किया जा रहा था। ऐसे में नगर परिषद ने 29 फरवरी और 19 मार्च को संबंधित होटल मालिकों को नोटिस दिया था। इसके बावजूद होटल मालिकों ने न तो नक्शा पास करवाया और न अन्य कमियों को दूर किया। नगर परिषद ने यह नोटिस भवन के प्लान की स्वीकृति लेने, सूखे व गीले कचरे के प्रबंधन, कूड़ेदान की उचित व्यवस्था, फायर एनओसी लेने के लिए दिया गया था।
विज्ञापन


शहर में कई ऐसे होटल संचालक हैं, जो नियमों की अनदेखी कर होटल चला रहे हैं। इनको फरवरी और मार्च में दो बार नोटिस दिया गया था। इसमें उन्हें नियमों को पूरा करने के लिए कुछ समय भी दिया गया, लेकिन होटल संचालक फिर भी नहीं माने। इसके बाद डीसी के आदेशों पर इन होटल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। इसमें शहर में दो होटल सील किए हैं और चार को अंतिम बार नोटिस दिए। जबकि अन्य होटल संचालकों ने भी कुछ समय मांगा है। इसके बाद भी इन संचालकों ने नियमों को पूरा नहीं किया तो वे फिर से कार्रवाई करेंगे। - रवि ओबरॉय, एक्सईएन, नगर परिषद, कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें