फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दो युवतियां लापता, पुलिस कर रही जांच

Sat, 25 Jan 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। ढांड थाना की पुलिस ने एक युवती के बिना बताए घर से चले जाने का मामला दर्ज किया है। ढांड पुलिस थाना के तहत आने वाले गांव की एक महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 22 जनवरी को उसकी 24 वर्षीय बेटी बिना बताए घर से चली गई। उन्होंने उसके आसपास तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल मनीषा रानी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरे मामले में करनाल के एक महिला ने ढांड पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 21 जनवरी को दीपक नामक युवक कस्बा से उसकी 17 वर्षीय बेटी को शादी का झांसा देकर बला फैसला कर भाग ले गया, जहां से पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें