कैथल। आईजी महिला कॉलेज एमएससी गणित की दो छात्राओं ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के परीक्षा परिणाम में टॉप 10 की सूची में अपना नाम दर्ज करवाया है। कॉलेज प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने बताया कि हाल ही में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा घोषित किए गए एमएससी गणित के चौथे सेमेस्टर के परिणाम में कॉलेज की छात्राओं ने छठा और नौवां स्थान प्राप्त किया। इसमें छात्रा पूजा ने 600 में से 515 अंक प्राप्त कर 85.83 प्रतिशत के साथ छठे स्थान पर कब्जा किया और मेघा ने 600 में से 509 अंकों प्राप्त कर 84.83 प्रतिशत के साथ नौवें स्थान पर कब्जा किया। इस मौके पर प्रबंधक समिति के जनरल सेक्रेटरी नरेंद्र मिगलानी, सदस्य नरेश कुमार पुनीत गुप्ता व सुमित कुमार ने छात्राओं को बधाई दी। इस मौके पर सांयकालीन सत्र प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर व अंकिता गोयल, लालिशा, निर्मल व साक्षी मौजूद रहीं। संवाद