फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 24वीं राष्ट्रीय सब जूनियर वूशु प्रतियोगिता के लिए दो महिला खिलाडी रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। 24वीं राष्ट्रीय सब जूनियर वूशु प्रतियोगिता के लिए शनिवार को सरकारी वुशू खेल नर्सरी की दो महिला खिलाड़ी रवाना हुई। सरकारी वुशू कोच रीटा रानी ने बताया कि एक से छह दिसंबर को पंजाब के तरणतारण होने वाली सब जूनियर वुशू प्रतियोगिता के लिए छोटू राम इंडोर स्टेडियम अंबाला रोड कैथल में चल रही सरकारी वूशु खेल नर्सरी की दो खिलाड़ी शामिल होंगी।
विज्ञापन

बताया कि खिलाड़ी गव्या ने और खिलाड़ी काशवी भूषण ने नरवाना में हुई 15 से 17 नवंबर को राज्य सब जूनियर वूशु प्रतियोगिता में पदक जीते और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चुनी गई। गव्या ने राज्य प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया था और चनक्वान इवेंट में स्वर्ण पदक और गुंशु इवेंट में रजत पदक जीता था। इसी तरह काशवी भूषण ने भी दो कांस्य पदक प्राप्त किए और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाई।
खिलाड़ी गव्या पिछले चार वर्षों से लगातार राज्य स्तर पर पदक प्राप्त कर रही है। खिलाड़ी काशवी भूषण ने पहली बार राज्य स्तर पर भाग लिया और पदक जीत कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चुनी गई। कोच ने बताया कि दोनों ही खिलाड़ी चयन के बाद अभ्यास कर रही थी और हमें उम्मीद है इनका प्रदर्शन भी शानदार होगा। जिला खेल अधिकारी राजरानी राणा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। खिलाड़ियों के साथ वुशू खेल सेंटर की सीनियर महिला खिलाड़ी मोनिका आदि खिलाड़ी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें