फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दो कर्मचारियों पर 5.17 लाख रुपये हड़पने का आरोप

Fri, 26 Dec 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कैथल। सीवन क्षेत्र में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के दो कर्मचारियों पर लाखों रुपये की रिकवरी राशि का गबन किए जाने का मामला सामने आया है। बिजली चोरी के मामलों में छापेमारी के दौरान वसूली गई करीब 5 लाख 17 हजार रुपये की जुर्माना राशि को निगम में जमा न कराकर उन पर हड़पने का आरोप लगाया गया है। 

बिजली निगम के एसडीओ की शिकायत पर पुलिस ने दोनों कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिजली निगम सीवन के एसडीओ आशीष गौतम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते करीब दो वर्षों से उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की टीमें क्षेत्र के गांवों में बिजली चोरी के मामलों को लेकर छापेमारी कर रही थीं।
विज्ञापन


इस दौरान पकड़े गए उपभोक्ताओं से जुर्माने के रूप में बड़ी राशि वसूल की गई थी, जो कुल मिलाकर 5 लाख 17 हजार रुपये से अधिक बनती है। शिकायत में बताया गया कि निगम कार्यालय में कार्यरत सीए प्रीतम सिंह और ऑपरेटर दिनेश को यह राशि जमा कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन दोनों कर्मचारियों ने उक्त रकम निगम के खाते में जमा नहीं कराई और गबन कर लिया।

जब अधिकारियों ने रिकवरी राशि के संबंध में जानकारी ली तो इसका खुलासा हुआ। इस कृत्य से दोनों आरोपियों ने निगम के साथ धोखाधड़ी की है। एसडीओ ने पुलिस से दोनों कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और गबन की गई राशि की रिकवरी कराकर निगम को वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


बिजली निगम के एसडीओ द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर दोनों कर्मचारियों के खिलाफ सीवन थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -पारस कुमार, सीवन थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें