कैथल। चौकी महमूदपुर पुलिस ने अजीमगढ क्षेत्र से 5.42 ग्राम हेरोइन सहित दो नशा तस्कर काबू किए हैं। पुलिस चौकी महमूदपुर प्रभारी एएसआई राजेश कुमार की टीम शाम को नाका अजीमगढ के पास वाहनों की जांच कर रही थी। सूचना पर मिलने पर पंजाब की स्विफ्ट गाड़ी को रुकवाया। उसमें गांव खेड़ी जिला पटियाला निवासी हरदीप व कृष्णा बस्ती समाना पंजाब निवासी गौरव मौजूद थे। पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एटीओ कैथल रोहित कुमार के समक्ष ली गई तलाशी के दौरान गौरव के पास से एक पारदर्शी पन्नी से 5.42 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना गुहला में मामला दर्ज करके आरोपियों को मौके पर पहुंचे एएसआई प्रभात ने गिरफ्तार कर लिया। संवाद