फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

Tue, 25 Mar 2014 12:03 AM IST
अमर उजाला कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शहर के कैथल-पटियाला मार्ग पर स्थित पॉवर ग्रिड के निकट सोमवार सुबह एक निजी बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मृतक युवकों के चाचा बलवंत सिंह ने बताया कि 22 वर्षीय गुरप्रीत सिंह चीका में कंप्यूटर सेंटर चलाता है। वह सोमवार सुबह अपने चचेरे भाई 18 वर्षीय लवप्रीत के साथ बाइक पर कैथल से हेलमेट लेने जा रहा था। इस दौरान खानपुर गांव एवं पॉवर ग्रिड के निकट एक तेज रफ्तार निजी बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें कैथल के इंदिरा गांधी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां दोनों की मौत की पुष्टि कर दी गई। इसके बाद सूचना मिलते ही युवकों के परिजन और पुलिस भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवक के चाचा की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक के चाचा के अनुसार गुरप्रीत सिंह चीका में कंप्यूटर सेंटर चलाता था जबकि लवप्रीत बारहवीं कक्षा का छात्र था। दोनों की मौत से डेरा रामदासपुरा में शोक की लहर दौड़ गई।  दो होनहारों की दर्दनाक मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ विक्रमजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें