दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला सहित दो की मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
पहले मामले में पुलिस को दी शिकायत में रसूलपुर निवासी हर्षदीप ने बताया कि वह जेसीबी चलाता है। कवारतन निवासी अमनजोत उसका दोस्त है। सुबह वह अमनजोत के साथ बाइक से पातड़ा गए थे। लौटते समय शाम को करीब सात बजे गांव रामथली मे डेरा बुराडी से थोड़ा आगे अगौंध की तरफ एक कार चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसका दोस्त सड़क किनार खेतों में जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई और जिसमें उसकी टांग टूट गई। मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गया और कार चालक कार को छोड़कर चला गया। कार को गुरजंट सिंह निवासी चक्कू लदाना चला रहा था। उसे कुछ लोगों ने अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां से उसे पटियाला रेफर कर दिया गया।
वहीं एक अन्य मामले में पुलिस को दी शिकायत में डोगरा गेट निवासी शमशेर सिंह ने बताया कि वह अपनी रिश्तेदारी में गए थे। जब वे गांव कालवन जिला जींद से आटो में सवार होकर कैथल के लिए आ रहे थे तो गांव शिल्ला खेडा डेरा दर्शन सिंह के पास एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें उसकी बहन ओमपती आटो से नीचे गिर गई। उसने व आटो चालक सुनील ने उसे संभाला। तब तक बाइक सवार भाग खड़ा हुआ। इलाज के दौरान उसकी बहन ओमपती की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।