फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कोरोना पॉजिटिव की मौत, 15 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। वीरवार को कोरोना पॉजिटिव दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 15 नए मामले भी सामने आए हैं। जबकि 22 रिकवर हुए। वीरवार को गुहला के गांव रामनगर भूना निवासी 50 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव की मौत हो गई। उसकी मौत पटियाला के एक अस्पताल में हुई है। उसे ऑक्सीजन पर रखा गया था। सांस लेने में तकलीफ होने के कारण उसकी मौत गई। इसी प्रकार से माता गेट कैथल निवासी एक 24 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव की मौत हुई है। जो जिला अस्पताल में दाखिल था। उसे टीबी की बीमारी भी थी। इसके अलावा बाकल, सेक्टर 19, गुहला, गगड़पुर, हरिगढ़ किंगन, डेरा रसुलपुर गुहला, नानकपुरी कॉलोनी, डीएवी कॉलोनी, सनसिटी कॉलोनी, गांव मूंदड़ी व देवबन से 15 मामले पॉजिटिव रहे। जिले में कोरोना के केसों की संख्या बढ़कर 4220 हो गई है। इस समय 94 एक्टिव केस हैं। जिले में कोरोना पॉजिटिव मृतकों की संख्या 59 पहुंच गई है।
विज्ञापन

गांव बाकल में ग्रामीणों को वैक्सीन के 207 टीके लगाए
पूंडरी। गांव बाकल में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास भटनागर व डॉ. महेश सक्सेना के निर्देशानुसार कोरोना वायरस टीकाकरण के दूसरे चरण के तहत टीकाकरण की शुरुआत की गई। जिसमें 60 साल से ऊपर के बुजुर्ग और किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित 45 साल के ऊपर के व्यक्तियों को टीका लगाया गया। निरीक्षक राकेश सिवाच और श्रवण करोड़ा ने बताया कि वीरवार को 207 लोगों को टीके लगाए गए। इस मौके पर स्वास्थ्य कर्मचारी अनिता कुमारी, रीटा देवी, नवीन नैन, अभिषेक शर्मा, सूचना सहायक प्रवीण रंगा सिंह व आशा वर्कर ओमपति, संगीता, रीटा व रेणु मौजूद रही।
वैक्सीन लगाने का काम हुआ तेज
संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। कोरोना वायरस के दोबारा से संक्रमण बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है। इसलिए तेजी से वैक्सीन की जा रही है। वीरवार को सीएचसी में वैक्सीन दी गई। डॉ. संदीप सिंह ने बताया कि 167 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें