फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: काॅलेज गईं दो छात्राएं लापता अपहरण की प्राथमिकी दर्ज

Sun, 22 Feb 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत । कलायत थाना क्षेत्र से कॉलेज की दो छात्राओं के कथित अपहरण का मामला सामने आने के बाद इलाके में चिंता का माहौल है। दोनों छात्राएं 19 फरवरी को रोजाना की तरह घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थीं, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटीं। काफी तलाश के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 140(3) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों का कहना है कि उन्होंने अपने स्तर पर रिश्तेदारों, परिचितों और सहपाठियों से संपर्क कर जानकारी जुटाने की कोशिश की, लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


परिवार के सदस्यों ने बताया कि अंतिम बार जिन मोबाइल नंबरों से छात्राओं का संपर्क हुआ था, वे सभी नंबर पुलिस को उपलब्ध करवा दिए गए हैं। इसके अलावा कुछ अन्य संदिग्ध मोबाइल नंबरों की जानकारी भी जांच एजेंसियों के साथ साझा की गई है। परिजनों का दावा है कि उन्होंने हर संभव तथ्य और सुराग पुलिस के साथ साझा किए हैं, ताकि बेटियों का जल्द पता लगाया जा सके।

इसके बावजूद छात्राओं का कोई पता नहीं चलने से परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। परिजनों ने हरियाणा पुलिस महानिदेशक, जिला पुलिस अधीक्षक और महिला आयोग से बेटियों को सकुशल घर पहुंचाने की अपील की है। परिवार का आरोप है कि ठोस कार्रवाई की मांग को लेकर वे कई बार थाने के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन अपेक्षित तेजी नहीं दिखाई गई। शनिवार को भी परिवार के सदस्य दोपहर करीब दो बजे तक थाना परिसर में मौजूद रहे और कार्रवाई की मांग करते रहे। इसके बाद पुलिस टीम परिजनों के साथ संभावित स्थानों पर तलाश के लिए रवाना हुई।

हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने बताया कि कलायत से दो छात्राओं के अपहरण का मामला संज्ञान में आया है। कार्रवाई कर पुलिस अधिकारियों को त्वरित जांच और आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस टीमें विभिन्न संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। मोबाइल कॉल डिटेल्स और अन्य तकनीकी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। हर संभावित नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। -बलबीर सिंह, थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें