फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जींद रोड पर ट्रक की टक्कर से दो कारें और दो बाइक क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में टूटी कार की फोटो। संवाद
विज्ञापन
कैथल। शहर के जींद रोड पर अनाज मंडी के पास सोमवार सुबह करीब 10 बजे ट्रक की टक्कर से दो कारें और दो बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ। प्रत्यक्षदशी मनोज, राजेश ने बताया कि अनाज मंडी के पास जींद रोड पर ट्रक ने दो कार व दो बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगने से दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। कारों के शीशे टूट गए। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद अनाज मंडी चौकी प्रभारी जयपाल भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। ट्रक को अनाज मंडी चौकी में लाया गया। पुलिस ने मामले के बारे में जानकारी जुटाई। शहर थाना प्रभारी सतपाल ने बताया कि अभी तक इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि किसी पक्ष की ओर से शिकायत दी जाती है तो उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

सड़क दुर्घटना में टूटी कार की फोटो। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें