फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पटाखे बजाने पर दो बुलेट के किए चालान

Sat, 04 Oct 2025 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
गाड़ी से काली फिल्म उतारता पुलिस कर्मचारी।
विज्ञापन
कैथल। पटाखे जैसी आवाज निकालने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर युक्त बुलेट मोटरसाइकिल और गाड़ियों पर ब्लैक फिल्म लगाने वाले चालकों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने विशेष मुहिम चलाई। इस कड़ी में एक बुलेट बाइक से पटाखे बजाने सहित अन्य आरोप के तहत 22,500 रुपये का चालान किया गया। पेहवा चौक कैथल के पास से एक अन्य बुलेट बाइक को रोककर 10,000 रुपये का चालान किया गया। नया बस स्टैंड कैथल के पास, रेलवे फाटक के नजदीक ब्लैक फिल्म लगी स्कॉर्पियो को रुकवाया गया। इसके लिए 10,000 रुपये का चालान किया गया और गाड़ी से ब्लैक फिल्म मौके पर हटाई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें