फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जीजा के हत्यारे दो भाइयों को उम्रकैद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डॉ. नंदिता कौशिक की अदालत ने जीजा की हत्या के दोषी दो भाइयों दिलबाग और सुनील को उम्रकैद की सजा और तीन-तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माना न देने पर एक साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
जुर्माने की राशि मृतक की मां और नाबालिग बेटे को बराबर देने के आदेश दिए हैं। यह वारदात बहन से प्रेम विवाह करने पर की गई थी। इस केस में तीन आरोपियों संदीप, सुमित और संजय को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया है। कोयल गांव जिला जींद निवासी सलिंद्र ने 18 अक्तूबर 2017 को थाना शहर कैथल में हत्या का केस दर्ज कराया था। शिकायत के अनुसार, सलिंद्र के भाई बलिन्द्र ने पूजा निवासी डिंडोली जिला जींद के साथ करीब तीन वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। पूजा के परिवार वाले इससे खुश नहीं थे। बलिंद्र व पूजा का एक बेटा प्रीत (2 वर्ष) वर्ष का था। वारदात के दिन बलिन्द्र अपनी पत्नी पूजा व बेटे प्रीत को लेकर कैथल के पार्क में पूजा के परिजनोंं से मिलने आया था। शक होने पर सलिंद्र अपने चाचा किताब सिंह को लेकर कैथल जवाहर पार्क में आ गया। उन्होंने छिपकर देखा कि जवाहर पार्क कैथल में पूजा की मौसी नीलम, माता कर्मजीत कौर, पूजा व उसका बड़ा भाई दिलबाग, छोटा भाई सुनील व बलिंद्र पार्क में बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसके बाद बलिंद्र के साथ पूजा के भाई सुनील व दिलबाग ने हाथापाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलिंद्र और किताब उसे छुड़ाने भागे तो सुनील व दिलबाग ने बलिन्द्र को गोलियां मार दी जिससे वह गिर गया और सुनील व दिलबाग भाग गए। बलिंद्र को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें