फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ट्रॉली की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की मौत

Sun, 16 Nov 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। किठाना गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गांव किठाना निवासी आशु धीमान (20) और उसके रिश्तेदार दिनेश (20) के रूप में हुई है। मामले में किठाना निवासी सुरेश की शिकायत पर राजौंद थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत में सुरेश ने बताया कि उसका बेटा आशु और बड़े भाई राजेंद्र का पोता दिनेश 13 नवंबर को काम से कैथल गए थे। शाम करीब साढ़े छह बजे दोनों बाइक पर गांव लौट रहे थे। आशु बाइक चला रहा था और दिनेश पीछे बैठा था।
विज्ञापन


सुरेश के अनुसार, शाम करीब साढ़े सात बजे वह खुद भी गुलियाना रोड पर सैर कर रहा था। उसी समय किठाना की तरफ से कैथल जा रही पराली से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और ट्रैक्टर का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम पहुंची। आशु को तुरंत जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जबकि कुछ देर बाद दिनेश को भी एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया। आशु को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन चंडीगढ़ पीजीआई ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, आशु ने बाइक चलाते समय हेलमेट पहना हुआ था। दिनेश राजमिस्त्री का काम करता था, जबकि आशु कैथल में शीशे की दुकान पर काम सीख रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें