फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइक भिड़ी, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बाइकों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस को दी शिकायत में सांच निवासी मुकेश कुमार ने कहा कि उसके ताऊ महेेंद्र सिंह आयुष विभाग सेरधा में बतौर चपरासी की नौकरी करता था। मंगलवार को सुबह वह महेंद्र को ड्यूटी पर छोड़ने के लिए गांव सांच से गांव सेरधा जा रहा था। गांव बरसाना के पेट्रोल पंप से करीब 500 मीटर पूंडरी की तरफ जा रहे थे, तो उसी समय पूंडरी की तरफ से एक बुलेट मोटरसाइकिल चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें महेन्द्र सिंह को काफी चोटें आईं। उक्त आरोपी बाइक सवार हाबड़ी की ओर फरार हो गया। इसके बाद वे महेंद्र को लेकर जिला अस्पताल पहुंचें। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात बुलेट चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें