फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खरक पांडवा में 74 किलो डोडा चूरा पोस्त के साथ दो गिरफ्तार

Tue, 20 Jan 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) सिरसा यूनिट ने खरक पांडवा के टोल प्लाजा के पास दो अंतरराज्यीय नशा तस्करों को करीब 74 किलोग्राम डोडा चूरा पोस्त के साथ रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मंगत मंगा, वासी गांव कैला, जिला मोगा, पंजाब और सुखमंदर सिंह, वासी गांव भुट्टर कलां, जिला मोगा, पंजाब के रूप में हुई है।

एनसीबी सिरसा यूनिट के इंचार्ज निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस वे पर स्थित खरक पांडवा में टोल प्लाजा के पास नशा तस्करों की मौजूदगी की गुप्त सूचना प्राप्त हुई। सूचना की पुष्टि के बाद एनसीबी की टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दो व्यक्तियों को उनकी गाड़ी (कैंटर ट्रक) सहित गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 73.940 किलो अवैध डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ, जो नशीले पदार्थ की वाणिज्यिक मात्रा के अंतर्गत आता है। पुलिस प्रवक्ता ने पुष्टि की कि आरोपियों के खिलाफ थाना कलायत, जिला कैथल में एनडीपीएस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी नशीले पदार्थ की खेप मध्यप्रदेश से लेकर आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें