फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सामूहिक दुष्कर्म के मामले में महिला सहित दो काबू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। सीवन थाना के तहत आने वाले एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपी बलविंद्र के साथ उसकी मां को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने किशोरी की चाची की शिकायत पर मंगलवार को मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। चार आरोपियों में दो अभी भी फरार हैं।
विज्ञापन


महिला थाना में दी शिकायत में चाची ने आरोप लगाया था कि आरोपी बलविंद्र, खन्नू व लंबू की पीड़ित लड़की की मां के साथ जान-पहचान थी। तीनों आरोपी अक्सर घर आते-जाते रहते थे। 29 जुलाई को आरोपी शाम के समय घर आ गए और नशीला पदार्थ देकर किशोरी के साथ उन्होंने सामूहिक दुष्कर्म किया। चाची के आरोप के मुताबिक, किशोरी की मां ने भी आरोपियों का साथ दिया।
विज्ञापन


डीएसपी उमेद सिंह ने बताया था कि पुलिस ने मां सहित चार के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं

के तहत महिला थाने में केस दर्ज किया था। बुधवार को एक आरोपी समेत पीड़ित लड़की की मां को

पुलिस ने दबोच लिया। घटना के संबंध में पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें