कैथल। थाना चीका पुलिस ने मकान से आभूषण चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, चीका की अंबा कॉलोनी
निवासी राहुल और महिला आरोपी भूपेंद्र कौर किसी अन्य केस में कैथल जेल में बंद थे। प्रोडक्शन वारंट पर उन्हें गिरफ्तार किया गया। वार्ड नंबर-4 निवासी दानी देवी की शिकायत के अनुसार, 8 अगस्त को मायके से लौटने पर उनके घर का ताला टूटा मिला। घर से 14 तोला चांदी के हथफूल, 6 जोड़ी चुटकी, 7 चांदी के सिक्के,
सोने का कोका, 2 तागड़ी, एक फर्राटा पंखा और अन्य सामान चोरी हुआ था।
कार्रवाई पूरी होने के बाद दोनों को न्यायालय के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। संवाद
मकान से जेवर और नकदी समेट ले गए
कैथल। उमेदपुर से चोर एक घर में घुसकर वहां से लाखों रुपए के जेवरात व नकदी चुरा कर ले गए। उमेदपुर की महिला महेंद्र कौर ने सिविल पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 अगस्त को चोर उसके घर में घुसकर वहां पर रखे 6500 की नकदी, सोने व चांदी के जेवरात तथा गेहूं चुरा कर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद