फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गायों को तस्करी के लिए ले जाते दो काबू

Wed, 04 Mar 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। ढांड पुलिस में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत दो लोगों को काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन श्योकंद ने बताया कि थाना ढांड के राहुल कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि नेशनल हाईवे पर अज्ञात आरोपी कैंटर में पशुओं को ठूंस ठूंस कर भरे हुए हैं। टीम ने दबिश देकर नेशनल हाईवे 152 डी पबनावा के निकट से कैंटर को पकड़ा। इसमें 13 गाय को तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। टीम ने कैंटर से आरोपी अमरिंदर सिंह तथा गुरदर्शन सिंह को काबू किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें