फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बुजुर्ग से अंगूठी ठगने वाले दो काबू

Sat, 17 Jan 2026 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। कलायत क्षेत्र में एक बुजुर्ग से इनाम का लालच देकर धोखाधड़ी कर अंगूठी ले जाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की टीम ने जांच करते हुए इंदिरा कॉलोनी रोहतक निवासी गुरजीत उर्फ मिन्नी और शमशेर सिंह को काबू किया।

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि कलायत निवासी जगमल की शिकायत के अनुसार 22 अक्तूबर की सुबह वह घर से अनाज मंडी कलायत जा रहा था। जब वह कन्या स्कूल के पास पहुंचा तो एक व्यक्ति ने बैग लेकर उसे रोक लिया और इनाम की पर्ची खोलने के लिए कहा। मना करने पर कुछ समय बाद दो अन्य व्यक्ति वहां पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पहले उन दोनों व्यक्तियों ने पर्ची खोली, जिसमें उनके नाम इनाम निकला और उन्हें 500 रुपये दिए गए। उन्होंने जगमल को भी 10 रुपये की पर्ची खोलने के लिए कहा, जिसमें उसे भी 500 रुपये इनाम मिला। फिर पांच हजार रुपये की पर्ची खोलने पर 50 हजार और एक लाख रुपये का इनाम निकलने का नाटक किया गया। लालच में आकर जगमल ने भी पर्ची खोली, जिसमें 50 हजार रुपये का इनाम दिखाया गया।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार इनाम देने वाले व्यक्ति ने तीनों से कहा कि इनाम लेने से पहले 30 हजार रुपये जमा करने होंगे। दोनों अज्ञात व्यक्तियों ने अपनी-अपनी अंगूठी दे दी। जगमल के पास रुपये न होने पर उसने भी अपनी अंगूठी उतारकर दे दी। इसके बाद तीनों आरोपी बाइक पर सवार होकर यह कहकर भाग हो गए कि इनाम लेने के लिए बीपीएल कार्यालय कलायत आ जाना। बाद में जब जगमल ने कैंची चौक समेत आसपास तलाश की तो कोई बीपीएल कार्यालय नहीं मिला, उसे धोखाधड़ी का एहसास हुआ।
विज्ञापन


कलायत पुलिस ने गहन पूछताछ के दौरान आरोपियों के कब्जे से 30 हजार रुपये बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें