कैथल। पुलिस ने ढांड क्षेत्र में एक घर में सेंधमारी करके आभूषण व नकदी चोरी करने वाले आरोपी कौल निवासी विक्रम उर्फ विक्की व कमल उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3200 रुपये के साथ एक चांदी कड़ा, दो चांदी चैन, एक ब्रेसलेट चांदी बरामद किए हैं। शिकायतकर्ता शिवशरण ने बताया था वह बीएसएनएल एक्सचेंज में कार्यरत है और अपने परिवार के साथ एक्सचेंज के क्वार्टर में रहता है। गत 5 अप्रैल को सुबह करीब 10 बजे उसका बेटा घर को बंद करके अपने काम पर चला गया था। दोपहर दो बजे वह घर लौटा तो चोरी का पता चला। घर का पिछला दरवाजा खुला हुआ था और अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। मामले में थाना ढांड में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। संवाद