फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दुकानदार पर गोली चलाने वाले दो आरोपी चार दिन रिमांड पर

Fri, 24 May 2024 05:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। दुकानदार पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद पूछताछ के लिए चार दिन के रिमांड पर लिया है।

आरोपियों में गांव कैलरम निवासी रोहताश उर्फ ताशू व विरेंद्र उर्फ बुगला शामिल हैं।

यह जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 19 कैथल निवासी राजेश कुमार की शिकायत के अनुसार उसकी बड़ा डाकखाना कैथल के पीछे दुर्गा मार्केट में आशीष ट्रेडिंग के नाम से दाल और चावल की थोक की दुकान है। 18 मई को शाम के समय वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। करीब सवा पांच बजे दुकान के बाहर से गोलियों की आवाज आई। बदमाशों ने लगातार तीन फायर दुकान पर किए, जिसमें से एक गोली दुकान के शीशे पर लगी और दो गोलियां गेट पर लगी। फायरिंग में वह बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


दुकानदार के मुताबिक, जब तक वह बाहर निकला तीनों बदमाश बाइक पर फरार हो चुके थे। इस बारे में थाना शहर में मामला दर्ज कराया गया था। बाद में पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। वीरवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। वहां से व्यापक पूछताछ के लिए दोनों आरोपियों को पुलिस ने चार के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें