फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मोबाइल छीनकर फरार होने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 17 Nov 2025 03:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने युवक का मोबाइल छीनकर फरार होने वाले आरोपी खरका निवासी हरविंद्र सिंह तथा थेह खरका निवासी गुरविंद्र को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच थाना चीका प्रभारी अमन की टीम ने की। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया की गांव काकौत निवासी शीशपाल की शिकायत अनुसार छह अगस्त को वे शाम करीब 7:30 बजे चीका–कैथल रोड पर अनाज मंडी के पास खड़े थे। उसी दौरान स्कूटी पर सवार दो युवक आए, जिनमें पीछे बैठे युवक ने उनके हाथ से विवो कंपनी का मोबाइल छीन लिया और कैथल की तरफ भाग निकले। जिस बारे थाना चीका में मामला दर्ज किया गया। दोनों आरोपी किसी अन्य मामले में पंजाब जेल में बंद थे। जिनकी मामले में गिरफ्तारी के लिए अदालत से प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए। पूछताछ के लिए दोनों आरोपियों का 2 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें