कैथल। अवैध असलहा, देसी कट्टा व कारतूस सप्लायर आरोपी निजामपुर जिला सोनीपत निवासी साहिल व गांव लुधाना निवासी आशीष को पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 19 मई को चौकी किठाना पुलिस ने सफीदों निवासी साहिल को थुआ मोड़ किठाना पर नाका लगाकर काबू किया था। उसके कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा व दो कारतूस बरामद हुए थे। इस बारे में थाना राजौंद में मामला दर्ज था। पूछताछ के दौरान आरोपी साहिल ने कबूल किया था कि उसको ये असलहा उपरोक्त दोनों आरोपियों ने उपलब्ध करवाया था। दोनों आरोपी किसी अन्य मामले में जिला जींद जेल बंद थे। उनकी उक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए थे। आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिए गए। संवाद