कैथल। बाइक चोरी व लकड़ी चोरी के दो अलग अलग मामलों में पुलिस ने दो आरोपियों को काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि करोड़ा निवासी रमेश चंद्र की शिकायत अनुसार पांच नवंबर को उसकी बाइक पाई क्षेत्र से चोरी हो गई थी। आरोपी सीवन निवासी सूरज को बाइक सहित काबू कर लिया। दूसरे मामले में लकड़ी चोरी करने वाले आरोपी अर्जुन नगर कैथल निवासी सुमित को गिरफ्तार कर लिया। बृजलाल वन रक्षक इंचार्ज पूंडरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि छह सितंबर की रात 1:30 बजे पूंडरी- राजौंद रोड पर पिग फार्म, पाई के पास बोलेरो गाड़ी में लकड़ी चोरी कर लादी जा रही थी। वन विभाग की टीम ने पीछा कर अर्जुन नगर से गाड़ी को काबू कर आरोपी खेड़ी बुल्लावाली निवासी अंकित को काबू कर लिया था। अब भागने वाले आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर लिया। संवादक्योड़क से स्ट्रीट लाइट चोरी
कैथल। गांव क्योडक से चोर गलियां में लगी लाखों की स्ट्रीट लाइट चुराकर ले गए। गांव क्योडक के सरपंच जसवीर सिंह ने सदर पुलिस कैथल को शिकायत में बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा गांव में प्रकाश को लेकर गलियों में स्ट्रीट लाइट लगाई गई थी। आरोप है कि 1 जुलाई 2024 से 25 दिसंबर 2025 के बीच तक अज्ञात चोर ग्राम पंचायत की करीब 600 लाइट चुरा कर ले गए। चुराई गई लाइटों की कीमत करीब 3.50 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद