मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने काबू किया है। आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए। पुलिस पीआरओ प्रदीप ने बताया कि पहले मामले में लिजवाना खुर्द निवासी विक्रम को काबू किया गया। आरोपी ने कैलरम निवासी शमशेर सिंह की मोटरसाइकिल दुमाडा रोड से चोरी की थी। दूसरे मामले में खरोदी निवासी 23 वर्षीय आरोपी बंटी को काबू किया गया है। आरोपी 29 अक्टूबर को अफगान पट्टी निवासी बूटा सिंह की मोटरसाइकिल सचिवालय के बाहर से चुरा ले गया था। दोनों मामलों में मोटरसाइकिल बरामद की जा चुकी हैं।