फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शराब तस्करी के दो आरोपी काबू

Fri, 06 Feb 2026 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने शराब तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि चौकी अरनोली पुलिस टीम ने रात्रिकालीन गश्त के दौरान गांव जोधवा निवासी बिंद्र सिंह के मकान पर दबिश देकर उसे काबू किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक कैनी में 6.25 बोतल नाजायज शराब बरामद हुई। दूसरे मामले में पुलिस ने गांव काकौत निवासी रविंद्र सिंह को उसके खेत स्थित कोठा से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान चारपाई के नीचे रखी दो प्लास्टिक बोतलों से पांच बोतल नाजायज शराब बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें