फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बिजली के तार चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 22 May 2024 04:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। बिजली के तार चोरी करने के मामले में एएसआई राजेंद्र सिंह की अगुवाई में राजौंद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें भाटा गांव निवासी आरोपी संदीप व टोडरपुर पंजाब निवासी प्यार पुरी शामिल हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसडीओ योगेश कुमार की शिकायत दी थी कि 15 मार्च की रात 11 केवी लाइन सौंगरी पर लगभग सात स्पैन तार अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गए। जिस बारे में थाना राजौंद में केस दर्ज किया गया था। दोनों आरोपी इससे पूर्व किसी अन्य मामले में कैथल जेल में बंद थे। उनको प्रोडक्शन वारंट पर लेकर न्यायालय से एक दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया। व्यापक पूछताछ दौरान आरोपियों के कब्जे से 59 किलोग्राम तार बरामद की गई। दोनों आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें