कैथल। एंटी व्हीकल स्टाफ ने कैंटर चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कैथल निवासी रितेश कालरा ने शिकायत दी थी कि 11 दिसंबर की रात को चंदाना गेट के पास से उनका कैंटर किसी ने चुरा लिया था। एंटी व्हीकल स्टाफ के एचसी अनिल कुमार ने जांच करते हुए गांव करोड़ा निवासी आरोपी सुमित कुमार व कैलरम निवासी कर्ण को गिरफ्तार किया है। प्रवक्ता ने बताया कि उक्त चोरीशुदा कैंटर पुलिस ने पहले ही लावारिश हालात में बरामद कर लिया था। उक्त मामले में पहले ही एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों से एक भिवानी से चोरी की गई बाइक और तीन अन्य चोरी के सिलिंडर बरामद किए। संवाद