संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। दुकान से आभूषण चोरी करने के मामले में अदालत ने दो आरोपियों को जेल भेज दिया है जबकि पुलिस ने चोरीशुदा संपत्ति बरामद कर ली। दोनों को न्यायालय के आदेशानुसारन्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
इस मामले में थाना शहर प्रबंधक इंस्पेक्टर बीर सिंह की अगुवाई में एएसआई जयभगवान सिंह की टीम ने जांच करते हुए गांव हेनपुर जिला हुगली पश्चिम बंगाल निवासी आरोपी बादशाह काजी व गांव मदरा जिला हुगली पश्चिम बंगाल निवासी शेख अजहर अली को गिरफ्तार किया था। बाद में पूछताछ के लिए पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया था।
सर्राफा बाजार कैथल के दुकानदार कृष्ण कुमार की शिकायत के अनुसार वह विजय मार्केट में सोने के जेवर बनाने का कार्य करता है। उसे जेवर बनाने वाले कारीगर की जरूरत थी। उसके पास पहले भी एक बंगाली अमीन नाम का कारीगर काम करता था। उसने उसे एक कारीगर और देने के लिए फोन किया और कहा कि कारीगर भेज रहा हूं। उसका भेजा हुआ कारीगर आठ जुलाई को शाम के समय उसकी दुकान पर पहुंच गया था। उस कारीगर का नाम प्रदीप है।
उसने अब्दुल सैफुल काजी के साथ प्रदीप को दूसरे कमरे में सोने के लिए कहा था। नौ जुलाई को वह सुबह पांच से छह बजे के करीब अब्दुल सैफुल काजी की जेब से चाबी निकालकर दुकान पर जाकर काउंटर से 170 ग्राम सोने के जेवर, डाई, चैन, टॉप्स व अंगूठी चोरी करके भाग गया। जब सैफुल काजी दुकान पर आया तो दुकान के ताले टूटे हुए मिले। थाना शहर में यह केस दर्ज कराया गया था। आरोपी शेख अजहर अली ने ही अपना नाम प्रदीप बताया गया था, जो उसने साथी बादशाह काजी के साथ मिलकर उक्त चोरी को अंजाम देना कबूल किया।