फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कार सवार दो आरोपियों ने महिला को मारी टक्कर

Sat, 17 Feb 2024 03:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गांव शेरगढ़ के पास कार सवार दो आरोपियों ने एक महिला को टक्कर मार दी। पीड़ित महिला ने आरोपियों पर हत्या व अपहरण का प्रयास करने के भी आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि 13 फरवरी को वह अपने बच्चों को लेने के लिए स्कूल जा रही थी। इस दौरान कार सवार दो युवकों ने उसको टक्कर मार दी। इस बात को लेकर उनकी कहासुनी हो गई। इस पर आरोपी भड़क गए और और उसे जान से मारने की नीयत से उसपर कार चढ़ाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपियों ने उसका हाथ पकड़ा और कार में उसके अपहरण का भी प्रयास किया। जांच अधिकारी रोहताश सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें