फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अफीम व चरस संग दो आरोपी किए काबू

Mon, 20 Nov 2023 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। एंटी नारकोटिक सेल ने अफीम व चरस सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किए हैं। सेल ने गांव नैना से इन दोनों आरोपियों के कब्जे से 600 ग्राम अफीम और 28 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी नारकोटिस सेल के एसआई जोगिंद्र सिंह की टीम सांयकालीन गश्त दौरान गांव नैना क्षेत्र में मौजूद थी। इसके बाद पुलिस ने गुप्त जानकारी मिलने के बाद नैना निवासी मनोज व गुरमीत को मनोज के पशु बाड़े पर दबिश देकर वहां से काबू कर लिया गया। डीएसपी एईसी ललित कुमार के समक्ष ली गई तलाशी में आरोपी मनोज के कब्जे में एक पॉलीथिन से 600 ग्राम अफीम व आरोपी गुरमीत के कब्जे से 28 ग्राम चरस बरामद की। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना पूंडरी में मामला दर्ज कर एएसआई राजेंद्र सिंह ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आगामी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें