फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जमीन की ठगी में दो आरोपी दबोचे गए

Fri, 31 Jan 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जमीन की खरीद-फरोख्त में लाखों रुपये ठगी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। इस मामले में शहर थाना पुलिस के एएसआई दलबीर सिंह की टीम ने जांच करते हुए अग्रसेन कॉलोनी जींद रोड कैथल निवासी आरोपी यशपाल गर्ग व हुड्डा सेक्टर 20 कैथल निवासी आशीष सिंगला को गिरफ्तार किया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 20 कैथल निवासी वरुण देव ने शिकायत में बताया है कि वह कुरुक्षेत्र के गांव थाना में एक निजी स्कूल चलाता है और उसकी पत्नी 2016 से 2021 के योजना में पार्षद रही हैं। उसका भाई सुभाष चंद मित्तल पेशे से वकील है और अलग से पत्नी सुमन रानी की सहायता से डिपार्टमेंटल स्टोर भी खोल रखा है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता की पत्नी रमा रानी पेशे से अध्यापिका है, जो उसके स्कूल में पढ़ाती है। यशपाल गर्ग व आशीष सिंगला ने उसे व उसके भाई सुभाष चंद मित्तल को पुरानी सब्जी मंडी कैथल में दो दुकान 42 वर्ग गज खरीदने के लिए उकसाया। वे आरोपियों की बात को सही मानते हुए उस समय दो दुकान लेने को राजी हो गए।

आरोपियों ने उनसे 42 लाख रुपये ले लिए। एक जुलाई 2020 को रजिस्ट्री उसके व उसकी भाई की पत्नी के नाम हुई थी। रजिस्ट्री में यशपाल विक्रेता है और आशीष सिंगला एक गवाह है, लेकिन अब पता लगा जब शहरवासी किरण ने एक मुकदमा अपनी एक दुकान की मलकियत करते हुए अदालत में डाला, जो अभी लंबित है।
विज्ञापन


इस संबंध में उन्होंने पंचायत की तो आरोपियों ने कहा कि वे उसे अन्य जगह जमीन दे देंगे, लेकिन वहां भी यशपाल ने धोखा किया। आरोपियों ने यह माना है कि उसने एक ही दुकान को शिकायतकर्ता की पत्नी व भाभी के नाम दोबारा रजिस्ट्री करा दी। शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपी जानबूझ कर झूठे व फर्जी दस्तावेज बनाकर खरीदारों को ठग रहे हैं। थाना शहर में यह मामला दर्ज किया गया था। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें