कैथल।दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने दो आरोपियों को 54 बोतल देसी शराब सहित काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चौकी अनाज मंडी कैथल पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर अतिरिक्त अनाज मंडी कैथल में शराब बेच रहे आरोपी गांव बलवंती निवासी जंत उर्फ जयंती को काबू कर 41 पव्वे व 24 बोतल शराब बरामद की। एक अन्य मामले में चौकी अनाज मंडी पुलिस ने जाखौली अड्डा कैथल स्थित एक खोखे पर दबिश देकर आरोपी जाखौली अड्डा कैथल निवासी
ललित को काबू किया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 20 बोतल शराब बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है। संवाद